Joomla Slide Menu by DART Creations

क़ासिद के आते-आते ख़त इक और लिख रखूं

1.      मिलती है  ख़ू-ए-यार से  नार  इल्तिहाब में
काफ़िर हूं गर ना मिलती हो राहत अज़ाब में

[ ख़ू-ए-यार = lover's nature/behaviour/habit; नार = fire; इल्तिहाब = flame; अज़ाब = sorrow ]

2.      कब  से हूं, क्या बताऊं जहाँ-ए-ख़राब में ?
शब  हाए हिज्र को भी रखूं गर हिसाब में

[ जहाँ-ए-ख़राब = world of problems; शब = night,
हिज्र = separation ]


3.      ता फिर  ना  इंतेज़ार में नींद आए उम्र भर
आने  का अहद  कर  गये  आए  जो ख़्वाब में

[ ता = so that; अहद = promise]

4.      क़ासिद  के आते-आते ख़त इक और लिख रखूं
मैं जानता हूं  जो वो लिखेंगे जवाब में

[ क़ासिद = messenger ]

5.      मुझ तक कब उनकी बज़्म में आता था दौर-ए-जाम
साक़ी ने  कुछ मिला  ना  दिया हो  शराब में

[ बज़्म = meeting/mehfil; साक़ी = bar tender]

6.      जो   मुनकीर-ए-वफ़ा   हो  फरेब  उस  पे  क्या  चले ?
क्यूं बदग़ुमां हूं दोस्त से दुश्मन के बाब में ?

[ मुनकीर-ए-वफ़ा = one who denies loyalty; फरेब = illusion/fraud;  बदग़ुमां = suspicious; बाब = company]

7.      मैं मुज़तरीब हूं वस्ल में ख़ौफ-ए-रक़ीब से
डाला है  तुमको वहम ने किस पेच-ओ-ताब में

[ मुज़तरीब = anxious/disturbed; वस्ल = meeting with the lover; ख़ौफ = fear; रक़ीब = opponent; पेच-ओ-ताब = predicament;]

8.      मय और हाज़'ज़्-ए-वस्ल, ख़ुदा-साज़ बात है
जान नज़र  देनी भूल  गया इज़तिराब में

[ मय = bar; हाज़'ज़्-ए-वस्ल = joy of meeting; ख़ुदा-साज़ = God's gift; इज़तिराब = anxiety]

9.      है  तेवरी  छड़ी  हुई अंदर  नक़ाब के
है इक शिकन पड़ी हुई तर्फ़-ए-नक़ाब में

[ शिकन = wrinkle; तर्फ़ = eyelid]

10.     लाखौं लगाव, इक चुराना  निगाह का
लाखौं बनाव, इक बिगाड़ना इताब में

[ इताब = anger ]

11.     वो नाला-दिल में ख़स के बराबर जगह ना पाए
जिस   नाले    से   शिगाफ़   पड़े   आफताब  में

[ नाला-दिल = crying heart; ख़स = hay/grass; शिगाफ़ = crack;  आफताब = sun/face]

12.     वो सहर मुद्दा तालबी में ना काम आए
जिस सहर से सफ़ीना रवां हो सराब में

[ सहर = magic; मुद्दा तालबी = fulfillment of a desire;  सफ़ीना = boat; रवां = move; सराब = mirage]

13.     'ग़ालिब' छूटी शराब, पर अब भी कभी-कभी
पीता  हूं   रोज़-ए-अब्र -ओ- शब-ए-माहताब   में

[ अब्र = clouds; रोज़-ए-अब्र = cloudy day; माहताब = moon]

 

Add comment


Security code
Refresh