Joomla Slide Menu by DART Creations

My Favourites

किया है प्यार जिसे हमने जिंदगी की तरह ...

किया है प्यार जिसे हमने ज़िन्दगी की तरह
वो आशना भी मिला हमसे अजनबी की तरह

 

किसे ख़बर थी बढ़ेगी कुछ और तारीकी 
छुपेगा वो किसी बदली में चाँदनी की तरह

 

बढ़ा के प्यास मेरी उस ने हाथ छोड़ दिया 
वो कर रहा था मुरव्वत भी दिल्लगी की तरह

 

सितम तो ये है कि वो भी ना बन सका अपना
कूबूल हमने किये जिसके गम खुशी की तरह

 

कभी न सोचा था हमने "क़तील" उस के लिये 
करेगा हमपे सितम वो भी हर किसी की तरह

-क़तील शिफाई

 

मंत्र कविता

मंत्र कविता

-नागार्जुन

Click to see the song rendition of this poem by the Strings band

ॐ शब्द ही ब्रह्म है
ॐ शब्द और शब्द और शब्द और शब्दMantra Kavita
ॐ प्रणव, ॐ नाद, ॐ मुद्राएं
ॐ वक्तव्य, ॐ उदूगार, ॐ घोषणाएं
ॐ भाषण...
ॐ प्रवचन...
ॐ हुंकार, ॐ फटकार, ॐ शीत्कार
ॐ फुसफुस, ॐ फुत्कार, ॐ चित्कार
ॐ आस्फालन, ॐ इंगित, ॐ इशारे
ॐ नारे और नारे और नारे और नारे

ॐ सब कुछ, सब कुछ, सब कुछ
ॐ कुछ नहीं, कुछ नहीं, कुछ नहीं
ॐ पत्थर पर की दूब, खरगोश के सींग
ॐ नमक-तेल-हल्दी-जीरा-हींग
ॐ मूस की लेड़ी, कनेर के पात
ॐ डायन की चीख, औघड़ की अटपट बात
ॐ कोयला-इस्पात-पेट्रोल
ॐ हमी हम ठोस, बाकी सब फूटे ढोल

ॐ इदमन्नं, इमा आप:, इदमाज्यं, इदं हवि
ॐ यजमान, ॐ पुरोहित, ॐ राजा, ॐ कवि:
ॐ क्रांति: क्रांति: क्रांति: सर्वग्वं क्रांति:
ॐ शांति: शांति: शांति: सर्वग्वं शांति:
ॐ भ्रांति भ्रांति भ्रांति सर्वग्वं भ्रांति:
ॐ बचाओ बचाओ बचाओ बचाओ
ॐ हटाओ हटाओ हटाओ हटाओ
ॐ घेराओ घेराओ घेराओ घेराओ
ॐ निभाओ निभाओ निभाओ निभाओ

ॐ दलों में एक दल अपना दल, ओं
ॐ अंगीकरण, शुद्धीकरण, राष्ट्रीकरण
ॐ मुष्टीकरण, तुष्टीकरण, पुष्टीकरण
ॐ एतराज, आक्षेप, अनुशासन
ॐ गदूदी पर आजन्म वज्रासन
ॐ ट्रिब्युनल ॐ आश्वासन
ॐ गुटनिरपेक्ष सत्तासापेक्ष जोड़तोड़
ॐ छल-छंद, ॐ मिथ्या, ॐ होड़महोड़
ॐ बकवास, ॐ उद्घाटन
ॐ मारण-मोहन-उच्चाटन

ॐ काली काली काली महाकाली महाकाली
ॐ मार मार मार, वार न जाए खाली
ॐ अपनी खुशहाली
ॐ दुश्मनों की पामाली
ॐ मार, मार, मार, मार, मार, मार, मार
ॐ अपोजिशन के मुंड बनें तेरे गले का हार
ॐ ऐं हीं वली हूं आङू
ॐ हम चबाएंगे तिलक और गांधी की टांग
ॐ बूढ़े की आंख, छोकरी का काजल
ॐ तुलसीदल, बिल्वपत्र, चंदन, रोली, अक्षत, गंगाजल
ॐ शेर के दांत, भालू के नाखून, मर्कट का फोता
ॐ हमेशा हमेशा हमेशा करेगा राज मेरा पोता
ॐ छू: छू: फू: फू: फट फिट फुट
ॐ शत्रुओं की छाती पर लोहा कुट

ॐ भैरो, भैरो, भैरो, ॐ बजरंगबली
ॐ बंदूक का टोटा, पिस्तौल की नली
ॐ डालर, ॐ रूबल, ॐ पाउंड
ॐ साउंड, ॐ साउंड, ॐ साउंड

ओमू ओमू ओमू
ओमू धरती धरती धरती, व्योम व्योम व्योम
ॐ अष्टधातुओं की इंटों के भटूठे
ॐ महामहिम, महामहो, उल्लू के पटूठे
ॐ दुर्गा दुर्गा दुर्गा तारा तारा तारा
ॐ इसी पेट के अंदर समा जाए सर्वहारा
हरि: ॐ तत्सतू हरि: ॐ तत्सतू

 

हर एक बात पे कहते हो तुम के तू क्या है ?

1.      हर एक बात पे कहते हो तुम के  तू क्या है ?
तुम्हीं कहो के ये अंदाज़-ए-गुफ्तगू क्या है  ?

[ गुफ्तगू = conversation]

2.      ना शोले में ये करिश्मा ना बर्क़ में ये अदा
कोई  बताओ  कि वो शोखः-ए-तुंद-ख़ू  क्या  है ?

[ बर्क़ = lightening; तुंद = sharp/angry; ख़ू = behaviour]

3.      यह रश्क  है कि वो होता है हम-सुख़न तुमसे
वागरना   ख़ौफ-ए-बद-आमोज़ी-ए-अदू   क्या  है ?

[ रश्क = jealousy; हम-सुख़न = to speak together/to agree;
ख़ौफ = fear; बद = bad/wicked; आमोज़ी = education/teaching;
अदू = enemy ]

Listen This


   

ये ना थी हमारी क़िस्मत


1.      ये ना थी हमारी क़िस्मत के विसाल-ए-यार होता
अगर  और  जीते  रहते   यही   इंतेज़ार  होता

[ विसाल-ए-यार = meeting with lover]

2.      तेरे  वादे पर जिए हम  तो ये जान झूट जाना
के  ख़ुशी से  मर ना जाते  अगर एतबार होता

[ एतबार = trust/confidence]

 

क़ासिद के आते-आते ख़त इक और लिख रखूं

1.      मिलती है  ख़ू-ए-यार से  नार  इल्तिहाब में
काफ़िर हूं गर ना मिलती हो राहत अज़ाब में

[ ख़ू-ए-यार = lover's nature/behaviour/habit; नार = fire; इल्तिहाब = flame; अज़ाब = sorrow ]

2.      कब  से हूं, क्या बताऊं जहाँ-ए-ख़राब में ?
शब  हाए हिज्र को भी रखूं गर हिसाब में

[ जहाँ-ए-ख़राब = world of problems; शब = night,
हिज्र = separation ]

   

Page 1 of 3